Search

 
 
 

घाटशिला : पंचायत समिति की बैठक में हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में बाहरी व्यक्ति द्वारा सभागार में घुसकर हंगामा किए जाने के मामले को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने कहा कि समिति सदस्यों की बैठक के दौरान फेबियन तिर्की के साथ कुछ अन्य लोगों द्वारा सभागार के अंदर घुस कर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के साथ गलत व्यवहार करने लगे. उन्हें मना करने पर दुर्व्यवहार किया इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-arrested-including-two-minor-members-of-vehicle-thief-gang/">चाईबासा

: वाहन चोर गिरोह के दो नाबालिग सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

पंचायती राज अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई

इन सभी लोगों पर पंचायती राज अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सरकारी कामकाज में बाधा, पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान तथा सरकारी पदाधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला भी दर्ज किया जाएगा. यदि उन्हें कोई समस्या थी तो बैठक के बाद कार्यालय में आकर अपनी बातों को संवैधानिक तरीके से रख सकते थे. परंतु जिस तरह का उनके द्वारा आचरण किया गया यह पूरी तरह से अमानवीय आचरण है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही