![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन घाटशिला कॉलेज इकाई की बैठक शनिवार को जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, जिला कार्यालय सचिव शुभम कुमार झा की उपस्थिति में हुई. इस मौके पर कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा की गई. इसके बाद कॉलेज कमेटी का गठन किया गया. नई कमेटी का प्रस्ताव पूर्व कॉलेज सचिव सुबोध कुमार माहली ने रखा. नवनिर्मित एआईडीएसओ घाटशिला कॉलेज कमेटी में अध्यक्ष दुर्गा सोरेन, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सचिव रीमा मुंडा, कोषाध्यक्ष प्रकाश महतो, कार्यालय सचिव सुकुमार मुंडा को बनाया गया. सदस्यों में स्वरूप गिरी, कार्तिक रवि दास, सयान गिरी, युवराज महतो, मनिंदर सिंह सोखी, रोहित मुखी, प्रियंका सिंह, लक्ष्मी हांसदा, सुबोध मुंडा, भवानी मुंडा, सुमित बिशाई को शामिल किया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 24वें रामार्चा पूजा का वेदी तैयार
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply