Search

 
 
 

घाटशिला : वन विभाग ने विद्यार्थियों को वन संरक्षण के उपायों से कराया गया अवगत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एसएनवीएस स्कूल प्रांगण में गुरुवार को झारखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कक्षा सातवीं, आठवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. डीएफओ ममता प्रियदर्शी जमशेदपुर ने वीडियो के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण एवं वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने प्रकृति के निःस्वार्थ भाव से सेवा एवं महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि आप सभी समाज का आधार हो. आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर पूरे देश का कार्यभार निर्भर है. आपके सार्थक प्रयासों के माध्यम से ही प्रकृति एवं इस पर आश्रित जीवों को बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-delegation-meets-ssp-in-kadma-violence-case/">जमशेदपुर

: कदमा हिंसा मामले में एसएसपी से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल

हाथी के बचाव के कई उपाय भी साझा किए

शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक ने वन विभाग के सदस्यों का स्वागत कर उन्हें उनकी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया. तत्पश्चात आरओएफ विमल कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार एवं अजय कुमार ने विद्यार्थियों को वीडियो के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण-एक पेड़ लगाइए और पांच यूनिट बिजली मुफ्त पाइए`` को सुनाकर उस पर अमल करने की बात कही. हाथी के बचाव के कई उपाय भी साझा किये. इसके बाद सांप को पर्यावरण का मित्र बताते हुए विषैले एवं विषहीन सांपों के लक्षण एवं उनसे बचाव की भी जानकारी दी. शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, अरपा भट्टाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं संसाधकों का धन्यवाद किया. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही