Search

 
 
 

घाटशिला : पशुधन विकास योजना के 12 लाभुकों को दिया गया चार बकरी व एक बकरा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत बुधवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में चयनित 12 लाभुकों के बीच बकरा विकास योजना के तहत चार बकरी तथा एक बकरा एक-एक लाभुक के बीच विधायक रामदास सोरेन ने वितरण किया. मौके पर लाभुकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से पशुधन विकास योजना के अंतर्गत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है. बकरा विकास योजना से लोग स्वरोजगार करें ना कि इसका दुरुपयोग करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chambers-delegation-met-the-electrical-superintendent-engineer/">चाईबासा

: विद्युत अधीक्षण अभियंता से चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

इस योजना से गांव-गांव के लोगों को लाभान्वित करने का है लक्ष्य

सरकार की सोच है कि गांव-गांव में इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाए. पशुधन विकास योजना के तहत सूकर पालन, मुर्गी पालन के लिए सहयोग किया जा रहा है अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं. मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख सुशीला टुडू, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पद गोराई, अशोक महतो सहित अन्य झामुमो नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-village-head-made-written-complaint-of-fake-village-head-to-bdo/">घाटशिला

: ग्राम प्रधान ने बीडीओ से की फर्जी ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत

कई लाभुकों ने बकरा-बकरी कमजोर होने की शिकायत की 

एजेंसी के द्वारा लाभुकों को दिया गया बकरा एवं बकरी काफी कमजोर थे. इस संबंध में पूछे जाने पर पशु चिकित्सक डॉ. शंकर सिंह ने बताया कि 10 किलो वजन का एक-एक बकरा तथा बकरी दिया जा रहा है. हालांकि वितरण स्थल पर वजन करने की कोई सामग्री उपलब्ध नहीं थी जिससे लाभुकों में काफी रोष देखा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही