Search

 
 
 

घाटशिला : गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह चरम पर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा गुरुवार को एक ही दिन होने के कारण बुधवार को बाजार में भीड़ के साथ-साथ उत्साह भी चरम पर है. एक और जहां शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर तैयारी जोरों पर है वहीं बाजार में भी प्रतिमा खरीदने से लेकर प्रसाद की सामग्री को लेने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी है. जबकि गणतंत्र दिवस को लेकर विभिन्न संस्थानों में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. राष्ट्रीय ध्वज एवं रंग बिरंगी सजावट के सामान से बाजार पटा हुआ है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-archi-vishwakarma-will-represent-the-state-in-the-national-junior-taekwondo-competition/">चक्रधरपुर

: राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आर्चि विश्वकर्मा करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

अनुमंडल का मुख्य कार्यक्रम राज स्टेट मैदान में होगा आयोजित

घाटशिला के सरकारी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण को लेकर अनुमंडल कार्यालय की ओर से समय निर्धारित कर दी गई है. सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इसके बाद व्यवहार न्यायालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, घाटशिला थाना के बाद उपकारा एवं अनुमंडल का मुख्य कार्यक्रम राज स्टेट मैदान में आयोजित किया गया है. 10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. मुख्य अतिथि के संबोधन, मार्च पास्ट, विभिन्न विद्यालयों द्वारा झांकी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही