Search

 
 
 

गिरिडीह : जीनियस कंप्यूटर सेंटर में 28 लोगों ने किया रक्तदान

 
Giridih : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर श्रेय क्लब ने जीनियस कंप्यूटर सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव ने अपने जीवन का 70वां रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. तत्पश्चात कोचिंग सेंटर के संचालक, शिक्षक व छात्र-छात्राओं सहित कुल 45 लोगों ने अपने रक्त की जांच करवाई और रक्तदान करने योग्य कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया. वही इस शिविर को सफल बनाने में जीनियस कोचिंग सेंटर के मो.आजाद खान, मो.आफताब, मो.नजरुल, नितेश कुमार वर्मा, राहुल कुमार वर्मा, लिलोन मुर्मू, अनिका परवीन, रानी वर्मा, कृति कुमारी, बबली कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. मौके पर श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव, रक्त अधिकोष के प्रभारी चिकित्सक डॉ शोहेल अख्तर, टेकनीशियन संत कुमार, रंजीत कुमार, सिस्टर सरिता सिन्हा, योगेंद्र पासवन, सुधीर वर्मा और रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/peertand-husband-suspected-of-killing-wife-in-harladih/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : हरलाडीह में पति पर पत्नी की हत्या का शक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही