Search

 
 
 

गिरिडीह : पश्चिमी सिंहभूम के मधुसूदन रॉय बने बेस्ट बॉक्सर

 
Giridih : एसआईटी गिरिडीह में आयोजित 15वीं झारखंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का 21 अक्टूबर को समापन हो गया. पुरूष वर्ग में बेस्ट बॉक्सर का खिताब पश्चिमी सिंहभूम के मधुसूदन रॉय व महिला वर्ग में बेस्ट बॉक्सर का खिताब पूर्वी सिंहभूम की रूपा रजनी ने अपने नाम किया. गिरिडीह के मो.तनवीर को बेस्ट चैलेंजर का खिताब दिया गया. पूर्वी सिंहभूम की टीम दोनों वर्गों में विजेता रही. धनबाद की टीम को उप विजेता घोषित किया गया. इस प्रतियोगिता में 75 पुरूष और 25 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. चैंपियनशिप में 35 रेफरी और 26 कोच शामिल हुए थे. प्रतियोगिता में गिरिडीह को तीन पदक हासिल हुये. [caption id="attachment_451646" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/BOXING-WINNER-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> पदक के साथ विजेता पूर्वी सिंहभूम की टीम[/caption] समापन समारोह में टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट सह झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर एसआईटी के निदेशक सह गिरिडीह बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ी, रेफरी, जज और पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-effect-of-news-mukhiya-representative-and-panchayat-servant-reached-dubba-village/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खबर का असर : मुखिया प्रतिनिधि व पंचायत सेवक पहुंचे डुब्बा गांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही