Search

राज्यपाल ने कोडरमा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Koderma: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को पहली बार अपने एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. जिले में अपने दौरे की शुरुआत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंच कर की. यहां सबसे पहले जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया. जिसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कोडरमा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अस्पताल में राज्यपाल ने मरीजों से बात की और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली. इस दौरान राज्यपाल ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जानकारी ली. इसे पढ़ें- तीसरी">https://lagatar.in/people-are-determined-for-the-modi-government-for-the-third-time-mp-saroj-pandey/">तीसरी

बार मोदी सरकार के लिए जनता संकल्पितः सांसद सरोज पांडेय
[caption id="attachment_668009" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-21.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> कोडरमा सदर अस्पताल में राज्यपाल [/caption] सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोडरमा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उपायुक्त कोडरमा समेत जिला प्रशासन की पूरी टीम के द्वारा सदर अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर अच्छे कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में सुविधाओं की बढ़ोतरी एवं बेहतरी के लिए यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार के स्तर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह से सदर अस्पताल के व्यवस्थाओं में सुधार बना रहा तो आने वाले दिन में यह हॉस्पिटल देश के शीर्ष हॉस्पिटलों में शामिल होगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outsourcing-work-will-remain-closed-till-the-false-case-against-the-laborers-is-withdrawn-ramesh-tudu/">धनबाद

: मजदूरों पर झूठा मुकदमा वापस होने तक बंद रहेगा आउटसोर्सिंग का काम- रमेश टुडू
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी ऋतुराज, डीएफओ सूरज कुमार सिंह, सिविल सर्जन अनिल कुमार, एसडीओ संदीप मीणा, एसडीपीओ प्रवीन पुष्कर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. अस्पताल के निरीक्षण के बाद राज्यपाल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भी गए और उसके बाद मरकच्चो प्रखंड के अरकोसा पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया.

मरकच्चो में राज्यपाल ने लोगों से किया सीधा संवाद

मरकच्चो प्रखंड के अरकोशा गांव में जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, माननीय विधायक डॉ नीरा यादव व उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि एक दरवाजा बन्द होता है, ईश्वर दूसरा दरवाजा खोलते हैं, जो अरकोशा ग्राम वाले लोगों के लिए हुआ. उन्होंने कहा कि मेरा गाँव भी छोटा गाँव था जहाँ विभिन्न समस्याएं थीं और आज यह तिरुपुर कॉर्पोरेशन अंतर्गत आता है और बिजली, पानी, विद्यालय, सड़क सुविधा के साथ औद्योगिक विकास भी हुआ. उन्होंने कहा इस ग्राम का त्याग सराहनीय है. यहाँ के लोगों में स्वावलंबन की राह झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने यहाँ की शत प्रतिशत साक्षरता, नशा मुक्ति की सराहना की. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की नियुक्ति होगी.  विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु पृथक आयोग गठन हेतु राज्य सरकार से वार्ता हुई है. वे आज नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, अरकोशा (प्रखण्ड मरकच्चो), कोडरमा में ग्रामीणों में संवाद स्थापित कर रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//