Search

 
 
 

हजारीबाग : छिनतई करनेवाला दो युवक गिरफ्तार समेत 2 खबरें

 
Hazaribagh : कोर्रा थाना अंतर्गत मटवारी गांधी मैदान में लॉज में रह कर पढ़ाई कर छात्रों को टारगेट कर लगातार मोबाइल व पैसों की लूट रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गए आरोपी युवक अतीत कुमार और सौरभ मेहता उर्फ टेना ने मोबाइल, चेन व बैग छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. हाल ही में गांधी मैदान में एक छात्र से मोबाइल व पैसों की छिनतई कर रहे दोनों युवकों का विरोध करने पर छात्र को बुरी तरह से मार-पीट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. कोर्रा थाना कांड संख्या-149/23 धारा-394 भादवि दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-reviewed-the-arrangements-of-koderma-sadar-hospital/">राज्यपाल

ने कोडरमा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दूसरी खबर

व्हाइट लाइन के अंदर लगाएं दुकान, अन्यथा होगी कार्रवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ffff-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> पुलिस की चेतावनी से पीछे हटे दुकानदार, फिर पहले की तरह सजा ली दुकानें Barhi : इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह बरही चौक सहित आस पास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की पहल की है. मंगलवार को चौक क्षेत्र के दुकानदारों को अपनी दुकानें व्हाइट लाइन के अंदर लगाने की चेतावनी दी. साथ ही यह भी कहा कि ऐसा नहीं करने वाले सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके सामान जब्त किए जाएंगे. इंस्पेक्टर के निर्देश पर चौक क्षेत्र के दुकानों को खाली भी करवाया गया, परंतु उनके जाते ही फिर से सभी दुकानें पूर्व की तरह सज गईं. पूछे जाने पर दुकानदारों ने बताया कि उनलोगों को दुकानें लगाने के लिए पहले स्थायी जगह की व्यवस्था की जाए. हर बार अतिक्रमण अभियान चलाकर फुटकर दुकानदारों को परेशान करना अनुचित है. प्रशासन ने अतिक्रमण और डीजे की ऊंची आवाज को कम करने के लिए कई बार अभियान चलाया, परंतु उस पर नकेल नहीं कसा जा सका. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-six-goats-tied-under-a-tree-died-due-to-lightning/">चाकुलिया

: वज्रपात से पेड़ के नीचे बंधी छह बकरियों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही