Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा में कार में लगी आग, पड़ोसी पर लगाया आरोप

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 मसजिद रोड के रहने वाले मो. हसीब की कार में सोमवार की रात के 2 बजे के बाद अचानक से आग लग गयी. घटना की जानकारी लोगों को मिलने पर किसी तरह से कार में लगी आग को बुझा दिया गया. हसीब को घटना की जानकारी मिलते ही इसका पूरा आरोप अपने पड़ोस के युवक पर लगाया है. उसपर आरोप है कि इस तरह से मामले में युवक पहले भी जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-registered-a-case-after-five-days-of-firing-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में फायरिंग के पांच दिनों के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

दोस्त वसीम के घर के सामने खड़ी की थी कार

मो. हसीब ने बताया कि वह सोमवार को आजादनगर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर गया हुआ था. लौटते समय उसने दोस्त वसीम के घर के सामने ही कार को रात के 2 बजे खड़ी की थी. कार में आग लगने की जानकारी वसीम की पत्नी को अचानक से लग गयी थी और वह चिल्लाने लगी थी. इस दौरान लोग जाग गये थे और आग पर किसी तरह से काबू पा लिया. इसके बाद हसीब को घटना की जानकारी दी.

सद्दाम पर लगाया आग लगाने का आरोप

मो. हसीब ने कार में आग लगाने का आरोप पड़ोस के ही सद्दाम पर लगाया है. सद्दाम के बारे में बताया गया कि वह इसके पहले दो स्कूटी, एक टेंपो और एक राशन की दुकान में आग लगा चुका है. इस मामले में पहले वह जेल भी जा चुका है. हसीब का आरोप है कि सद्दाम उससे नशा करने के लिये बार-बार रुपये की मांग करता है. रुपये नहीं देने पर वह इस तरह की ही करतूत करता है. घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद कदमा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : सीरियल">https://lagatar.in/pankaj-dubey-of-paramjit-gang-emerged-like-a-don-in-serial-crime/">सीरियल

क्राइम में डॉन की तरह उभरा था परमजीत गैंग का पंकज दुबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही