Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्लस टू जमशेदपुर बालिका विद्यालय की छात्रा माधवी का वर्ल्ड आर्चरी यूथ चैंपियनशिप में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा माधवी चौहान का 2023 के वर्ल्ड आर्चरी यूथ चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट गर्ल्स में चयन हुआ है. माधवी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है. यह प्रतियोगिता आगामी तीन से नौ जुलाई तक आयरलैंड में होगी. इसके लिए हरियाणा के सोनीपत में कोचिंग करायी जायेगी. माधवी झारखण्ड की पहली बेटी है, जिसने टाटा ट्रेनिंग सेंटर में मात्र तीन घंटों के पार्ट टाइम प्रैक्टिस में यह सफलता हासिल की है. उसके कोच रंजीत गोप हैं. माधवी की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य मंजू सिंहा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. माधवी अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को देती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/ed-raids-at-asansol-hideout-of-pradeep-bagchi-close-to-ias-chhavi-ranjan/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज का नैक के लिए एसएसआर अपलोड, नैक का मार्ग प्रशस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही