Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में बिजली विभाग के एसडीओ के चालक समेत दो घायल

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुईयांडीह लिट्टी चौक के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में गोविंदपुर विद्युत प्रमंडल के एसडीओ के चालक किशन यादव और उसका उसका साथी अजय सिंह घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज ने बाद किशन यादव को छुट्टी दे दी गई, जबकि अजय का इलाज चल रहा है. इधर, स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को चालक समेत धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-at-raj-bhavan/">चाकुलिया

: पद्मश्री जमुना टुडू ने राजभवन में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बाइक से जाने के दौरान हुआ हादसा

किशन ने बताया कि वो अपने साथी अजय के साथ बागुननगर से भुईयांडीह बल्ले कॉम्प्लेक्स स्थित अपने बहन के घर जा रहा था तभी लिट्टी चौक के पास एग्रिको की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. रविवार को छुट्टी होने के कारण आज वह काम पर भी नहीं गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही