Ramgarh: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने गुरुवार को विभिन्न करम परब महोत्सव में उपस्थित होकर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. करम परब की परंपरा की विशेषताएं एवं करम परब से होने वाले गुण, फायदे भाषा संस्कृति के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी. कहा कि करम परब को जीवंत रखने के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. करम परब महोत्सव को लेकर मुख्य रूप से रूप से खपिया, गिद्दी सीकेबी हाईस्कूल लारी, किसान हाईस्कूल डभातु गोला तथा दुलमी बाजारटांड] में लोगों को संबोधित कर करम परब की महत्वपूर्ण जानकारी दी.
महतो ने कहा कि प्रकृति के महापर्व करम परब हमारी संस्कृति की धरोहर हैं. भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. प्रकृति के प्रति लोगों का यही प्रेम, सम्मान और समर्पण यहां चलने को नृत्य और बोलने को संगीत बना देता है. करम परब महोत्सव में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी समिति, जिला मीडिया प्रभारी, प्रखंड कार्यकारिणी समिति, पंचायत कार्यकारिणी समिति, सक्रिय सदस्य के अलावा ग्रामीण जनता हजारों की संख्या में उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें – आरजी कर वित्तीय घोटाला : CBI के बाद ED ने कसा शिकंजा, संदीप घोष के दो सहित चार ठिकानों पर छापा
Leave a Reply