Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : तेलांगजुड़ी गांव में मृतक के परिजनों से मिले विधायक दशरथ गागराई

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलांगजुड़ी गांव निवासी विजय बोदरा की बीते मंगलवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में मौत हो गई थी. जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह स्थानीय विधायक दशरथ गागराई तेलांगजुड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने वहां पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली.  ग्रामीणों ने बताया कि विजय बोदरा चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित एक टाल गोदाम में मजदूरी का काम करता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-eyes-on-mumbais-tappebaaz-gang-in-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में मुंबई के टप्पेबाज गैंग पर पुलिस की नजर

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

मंगलवार शाम को टाल गोदाम में एसबेस्टस चढ़ा रहा था. वहीं तेज हवा चलने से एसबेस्टस के साथ वह नीचे गिर गया. इससे वो बेहोश हो गया.  आनन-फानन में लोगों ने उसे एंबुलेंस से चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने गोदाम के प्रबंधक से दूरभाष पर बातचीत कर मुआवजा राशि देने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही