Search

 
 
 

लातेहार : संत जेवियर्स महाविद्यालय में संत अन्ना का स्थापना दिवस मनाया गया

 
Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ में संत जेवियर्स महाविद्यालय में संत अन्ना का स्थापना दिवस मनाया गया. सात साल पहले अन्ना समाज के प्रोविंशियल सुप्रियर सिस्टर कुसुमा व सहायक प्रोविंशियल सिस्टर प्रदीपा की अगुवाई में संत जेवियर कॉलेज व छात्रावास में कार्य शुरु किया गया था. संत अन्ना समाज ने छात्रावास व कॉलेज के सफल संचालन के लिए विशाखापट्टनम से सिस्टर कैसलीन, सिस्टर निर्मला और सिस्टर मरियाना को भेजा था. जिन्होंने व्यवस्थित व अनुशासित प्रयास से कॉलेज व छात्रावास को खड़ा किया. यह महुआडांड़ जैसे सुदूरवर्ती, जनजातीय, पिछड़ा क्षेत्र के छात्राओं तक शिक्षा का प्रसार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है. मौके पर छात्रावास के छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम किया गया. फादर समीर ने कहा कि देश में हमारी धर्म बहने शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. साथ ही लोगों को हर क्षेत्र में जागरुक करने का काम कर रही हैं. मौके पर महाविद्यालय के फादर डॉ. समीर, फादर राजीप तिर्की के अलावा छात्रावास अधीक्षक सिस्टर लीजा, सिस्टर कैशलीन एवं सिस्टर चन्द्रोदया आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी">https://lagatar.in/how-did-the-governor-accept-the-words-of-a-leader-on-bangladeshi-infiltration-supriyo/">बांग्लादेशी

घुसपैठ पर राज्यपाल ने किसी नेता की बातों को कैसे मान लिया आधार : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही