Search

 
 
 

मनोहरपुर : आजसू नेता भोला महतो को पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शुक्रवार को आजसू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शहीद भोला महतो के 12वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्व. भोला महतो के परिजन समेत आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने मनोहरपुर ऊंधन मुहलडीहा चौक स्थित आजसू नेता शहीद भोला महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही उनके द्वारा पार्टी हित में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे जानकारी दी गई. आजसू नेता स्व. भोला महतो का मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में संगठन के विस्तार एवं समाज के हित में सराहनीय योगदान रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsf-will-improve-health-facilities-in-gumla/">जमशेदपुर

: टीएसएफ गुमला में स्वास्थ्य सुविधाओं का बनाएगा बेहतर

स्व. भोला महतो के पदचिन्हों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी

पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलना एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अनादि महतो, रूपलाल महतो, श्याम महतो, नमिता महतो, महेंद्र महतो, चंदन महतो, टिकेश्वर महतो, सुधीर महतो, रवींद्र महतो, अजित महतो, सुरेश महतो, दीपक महतो, विश्वनाथ महतो, अजित कोड़ा, सत्यभामा महतो, सुषमा महतो, दीपक लोहार, युगलकिशोर हेम्ब्रोम, रश्मि महतो, सावित्री कोड़ा, भोजोहोरी महतो समेत काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही