Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 से 25 अगस्त तक 9 जिलों में फाइलेरिया रोकने के लिए चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : 10 से 25 अगस्त तक झारखंड के 9 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा. इस बाबत नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज एवं अन्य पदाधिकारी-परामर्शी शामिल हुए. बता दें कि 68 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के 1.20 करोड़ लाभुक को फाइलेरिया की दवा डीइसी (डाइ एथाइल कार्बामेजिन साइट्रेट) और एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और 2 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी. वहीं 1 से 2 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चूर कर दी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/231-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन जिलों में चलाया जाएगा अभियान

अभियान के तहत राज्य के 9 जिलों (चतरा, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम) के 1481 स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं 11891 गांव के स्कूलों, आंगनबाड़ी एवं अन्य बूथों में दवा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही दवा प्रशासक घर-घर जाकर लाभुकों को अपने सामने दवा खिलायंगे. इससे संबंधित गाइडलाइन सभी जिलों के उपायुक्तों को भेजी जा चुकी है.

उपायुक्तों को जारी की गयी गइडलाइन

  • कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न स्तरों एवं प्रत्येक बूथ पर उच्च पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमाण्य व्यक्तियों द्वारा कराना दवा सेवन के लिए अनुकरणीय होगा.
  • दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर दवा सेवन कराने के दौरान जनसमुदाय को हैंड बिल के माध्यम से जागरूक किया जाएगा.
  • जनसमुदाय को कार्यक्रम की जानकारी के लिए माइकिंग एवं अन्य आईइसी कार्यक्रम सुनिश्चित की जाएगी.
  • प्रत्येक बूथ में पोस्टर-बैनर प्रदर्शित किया जाएगा.
  • प्रतिदिन कार्यक्रम की उपलब्धि की जानकारी दी जाएगी.
  • जिन जिलों के शहरी क्षेत्रों में एमडीए कार्यक्रम किया जाना है, वैसी जगहों पर नगर निगम की गाड़ी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/smile-came-on-the-face-of-more-than-seven-lakh-daughters-in-jharkhand/">झारखंड

में सात लाख से अधिक बेटियों के चेहरे पर आयी मुस्कान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही