Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Microsoft के को-फाउंडर Bill Gates कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  माइक्रोसॉफ्ट">https://www.microsoft.com/en-in">माइक्रोसॉफ्ट

(Microsoft) के को-फाउंडर (Co-Founder) बिल">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B2_%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B8">बिल

गेट्स (Bill Gates) कोरोना पॉजिटिव हो गये. उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इसकी जानकारी बिल गेट्स ने खुद ट्वीट">https://twitter.com/lagatarIN">ट्वीट

करके दी. बिल गेट्स ने ट्विटर">https://twitter.com/lagatarIN">ट्विटर

पर लगातार चार ट्वीट किये हैं.  जिनमें उन्होंने कोरोना संक्रमित होने, टीकाकरण कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में लिखा है. (पढ़े, दुनियाभर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-markets-around-the-world-top-10-rich-people-including-musk-adani-lost-55-billion/">दुनियाभर

के शेयर बाजारों में बिकवाली, मस्क, अडानी समेत टॉप 10 रईसों ने गंवाये 55 अरब डॉलर
)

बिल गेट्स ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिल गेट्स ने ट्वीट को बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. जब वो स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक आइसोलेशन में रहेंगे. बिल गेट्स ने अन्य ट्वीट में लिखा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वैक्सीन लग गयी है. मैंने बूस्टर डोज भी ले लिया है. बिल गेट्स ने आगे लिखा कि वो बेहतर मेडिकल केयर ले रहे हैं.

बिल गेट्स ने अपने फाउंडेशन को लेकर किया ट्वीट

बिल गेट्स ने अन्य ट्वीट में लिखा कि गेट्स फाउंडेशन की टीमें दो साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा. हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे. हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े.  

गेट्स गरीब देशों में वैक्सीन और दवाएं पहुंचाने का कर रहे काम

बता दें कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया के सबसे प्रभावशाली निजी फाउंडेशन में से एक है. जिसके पास करीब 65 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. बिल गेट्स महामारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के समर्थक रहे हैं. खासकर गरीब देशों में वैक्सीन और दवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं. गेट्स फाउंडेशन ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह कम आय वाले देशों के लिए 120 मिलियन डॉलर खर्च करेंगे. इसे भी पढ़े : JMM">https://lagatar.in/jmm-leader-murder-case-even-after-16-days-the-police-could-not-disclose-the-reason-for-the-murder/">JMM

नेता हत्याकांड : 16 दिन बीत जाने के बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पायी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही