Ranchi : झारखंड के चार जिलों में महिलाओं के खिलाफ ज्यादा अपराध की घटनाएं दर्ज हुई है. इनमें दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना जैसे मामले शामिल है. पिछले माह सबसे अधिक गढ़वा, रांची, हजारीबाग और गिरिडीह जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं.
महिला अपराध को लेकर हर दिन 21 मामले हो रहे दर्ज
झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिला अपराध से संबंधित 21 मामले हर दिन दर्ज हो रहे हैं. पिछले एक महीने के दौरान 658 मामले महिला अपराध से संबंधित दर्ज हुए हैं. जिनमें दुष्कर्म के 185, अपहरण के 170 छेड़खानी के 80, दहेज के लिए हत्या 17 और दहेज प्रताड़ना के 206 मामले दर्ज हुए हैं. दुष्कर्म के सबसे अधिक मामले रांची, गिरिडीह और गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं.
जानें किस जिले में कितने हुए महिलाओं के खिलाफ अपराध
गढ़वा: 61
रांची: 61
गिरिडीह: 56
हजारीबाग: 52
गोड्डा: 38
पलामू: 38
जमशेदपुर: 33
धनबाद: 36
जामताड़ा: 31
खूंटी: 03
गुमला: 12
सिमडेगा: 15
लोहरदगा: 08
चाईबासा: 07
सराइकेला: 24
लातेहार: 14
रामगढ़: 19
चतरा: 24
बोकारो: 24
दुमका: 09
साहेबगंज: 18
पाकुड: 28
कुल: 658