नेतन्याहू की तीखी टिप्पणी के बाद, फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि फ्रांस इजरायल का सच्चा दोस्त है और उसकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. Tel Aviv : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ठन गयी है. मामला गाजा और लेबनान में इजरायली हमले का है. जान लें कि इमैनुएल मैक्रां ने गाजा में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की बिक्री रोक देने की बात कही थी. मैक्रां के इस बयान पर इजरायल भड़क गया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस को जवाब देते हुए कहा कि इजरायल उनके समर्थन के साथ या उसके बिना भी जीतेगा. कहा कि उनका (इमैनुएल मैक्रां) हथियार प्रतिबंध का आह्वान करना अपमानजनक है उन्हें शर्म आनी चाहिए.
My message to Macron >> pic.twitter.com/BHyh0Fso19
">https://t.co/BHyh0Fso19">pic.twitter.com/BHyh0Fso19
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October">https://twitter.com/netanyahu/status/1842631521070669937?ref_src=twsrc%5Etfw">October
5, 2024
Leave a Comment