Search

 
 
 

नोवामुंडी : पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में जीव जंतुओं का अलग महत्व है – मुख्य महाप्रबंधक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा अयस्क खान में वन्यजीव सप्ताह समारोह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन विभाग के साथ मिलकर मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सेल प्रबंधन द्वारा 3 अक्टूबर को सेल के जेनरल ऑफिस समक्ष झंडोत्तोलन कर इसका शुभारंभ किया गया. सेल के प्रशासनिक भवन में सोमवार को पर्यावरण एवं लीज विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जागरूकता अभियान में मुख्य महाप्रबंधक बीके गिरी की अध्यक्षता में सेल के दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मिगण सम्मिलित हुए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bullock-killed-a-child-on-the-road-and-injured/">मनोहरपुर

: सड़क पर बच्चे को बैल ने मार कर किया जख्मी

वन्यजीव संरक्षण हमारी प्राचीन सभ्यता का महत्वपूर्ण हिस्सा

कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण विषय पर मुख्य महाप्रबंधक बीके गिरी, आलोक यादव (प्रबंधक, वन एवं पर्यावरण), धर्मेन्द्र सेठिया (सहायक प्रबंधक वन एवं पर्यावरण) एवं गोविन्द भाजी ने अपने विचार रखे और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सभी जीव जंतुओं का अपना एक अलग महत्व है. इसलिए हम सभी को वन्य जीव संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण हमेशा से ही हमारी प्राचीन सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. हमारे देश में नदियों एवं जीव जंतुओं को भी पूजा जाता है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-serious-and-one-partially-injured-in-two-separate-road-accidents/">मनोहरपुर

: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो गंभीर व एक आंशिक रूप से जख्मी

वन्यजीव संरक्षण के लिए बहुत सारी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा वन्यजीव संरक्षण के लिए वन विभाग के साथ मिलकर बहुत सारी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. इस अवसर पर धर्मेन्द्र सेठिया ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े नियमों आदि के विषय पर जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक (वन एवं पर्यावरण) आलोक यादव ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह समारोह के अवसर पर सेल गुवा के कर्मियों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताओं जैसे कि निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर सेल पदाधिकारी सीबी कुमार, दीपक प्रकाश, सुकरा हो, पंकज दास, प्रकाश चंद्रा, डॉ. टीसी आनंद, राकेश नंदकोलियर, अमित तिर्की, चंदन घोष, आलोक यादव, सहित अन्य कर्मिगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही