Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बड़ाजामदा क्षेत्र के डिरिबुरु गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जबकि आवासीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को उनके स्वास्थ्य और जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के लिए कई सत्र आयोजित किए गए. स्वास्थ्य शिविर में आसपास के क्षेत्र के करीब 150 ग्रामीणों की जांच की गई. जेआरडीटीटीआई कॉम्प्लेक्स और नॉलेज सेंटर में आयोजित सत्रों में टाटा स्टील के अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मचारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-injured-including-a-girl-due-to-the-impact-of-a-tractor-both-are-undergoing-treatment-in-the-hosp/">घाटशिला

: ट्रैक्टर के धक्के से युवती समेत दो घायल, दोनों का अस्पताल में चल रहा इलाज

बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली जरूरी 

इस अवसर पर टाटा स्टील अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्षों से गैर-संचारी रोग (एनसीडी) मृत्यु और पीड़ा का प्रमुख कारण बन गए हैं. इनमें से आधे से अधिक मौतें हृदय रोग, कैंसर, पुरानी साँस की बीमारी और मधुमेह के कारण  होती हैं. इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली के बारे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उपस्थित लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य की जांच कराते रहने की सलाह दी गई. इस दौरान टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी के डॉक्टर- डॉ तापस सारंगी, डॉ बी एन मिश्रा, डॉ घनश्याम बिहारी और डॉ अमला शंकर चटर्जी ने स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र में भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही