Search

 
 
 

बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

 
Barhi : बरही में बुधवार की शाम जवाहर घाटी में उरवां के पास एक बोलेरो और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बोलेरो जेएच 02एए 9568 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यह बोलेरो चौपारण के जाने माने व्यवसायी विजय जायसवाल की है. वह सपरिवार गायत्री यज्ञ में भाग लेने के लिए कोडरमा जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर जेएच 02टी 1214 ने बोलेरो को चपेट में ले लिया. इसमें बोलेरो सवार एक की व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उरवां स्थित निजी अस्पताल आस्था में भर्ती किया गया. वहां डॉ. अनिल कुमार की निगरानी में घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/for-the-first-time-shri-hanuman-child-form-decoration-competition-bajrangi-form-of-children-fascinated/">पहली

बार श्री हनुमान बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता, बच्चों के बजरंगी रूप ने मोहा मन
दूरभाष पर चिकित्सक ने बताया कि घायलों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं. इनमें तीन गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के बाद आरोग्यम हजारीबाग रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बरही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने घटनास्थल पर पुलिस बल को भेज दिया. मृतक की पहचान चंद्रभूषण नायक (75 वर्ष) कसियाडीह चौपारण निवासी के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-medical-college-hospital-does-not-have-rt-pcr-kit-dependent-on-rims-mgm/">हजारीबाग

: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास नहीं है आरटी पीसीआर किट, रिम्स-एमजीएम पर निर्भर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही