Search

 
 
 

पाकुड़ : भारत बंद को लेकर डीसी ने एसपी को लिखा पत्र

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून को विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है. बंद के दरम्यान सुरक्षा व्यवस्था बहाली को लेकर डीसी ने एसपी को पत्र लिखा. पत्र में जिक्र है कि बंद के दौरान जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाए. पत्र में रेलवे स्टेशन, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक, सिविल कोर्ट, परिसदन, विवेकानंद चौक, अब्दुल कलाम चौक समेत शहर में अन्य जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का जिक्र है. पत्र में कहा गया है कि पाकुड़ प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं सीओ अपने क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करेंगे. किसी तरह घटना घटित होने पर जिला मुख्यालय को तुरंत सूचना देंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335973&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : अग्निपथ योजना में संशोधन की जरूरत- सुदेश महतो [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही