Search

 
 
 

पाकुड़ : 90 प्रतिशत से कम खाद्यान्न वितरण वाले पीडीएस डीलरों को डीएसओ की चेतावनी

 
Pakur : जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने 22 अगस्त को जिले के सभी प्रखण्डों के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन पीडीएस दुकानदारों को बुलाया गया गया था जिनका वितरण प्रतिशत 90 प्रतिशत से कम है. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने क्रमवार संबंधित पीडीएस डीलर से खाद्यान्न कम वितरण करने पर स्पष्टीकरण मांगा. साथ ही वितरण में ज़रूरी सुधार करने का सख्त निर्देश दिया. डीएसओ प्रमोद कुमार दास ने कहा कि ज़िले में शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण होना चाहिए. डीएसओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देश की अनदेखी करने वाले लापरवाह पीडीएस डीलरों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. मनमानी करने वाले डीलरो के लाइसेंस सस्पेंड कर दिये जाएंगे. यह">https://lagatar.in/pakur-deputy-commissioner-held-review-meeting-of-jslps-directed-the-formation-of-sakhi-mandals-by-september-30/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : उपायुक्त ने की जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, 30 सितंबर तक सखी मंडलों के गठन का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही