Search

 
 
 

पटमदा : मुहर्रम व 15 अगस्त को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Patamda : पटमदा थाना परिसर में बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक थाना परिसर में सम्पन्न हुई. बैठक में मुहर्रम पर्व और 15 अगस्त को शांतिपूर्ण ढंग से मानने पर चर्चा की गई. क्षेत्र की आम जनता ने भी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में त्योहारों को भाईचारा के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक मैसेज को शेयर न करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

किसी भी प्रतिबंधित कार्य को न करें जिससे अशांति फैले

उन्होंने कहा कि हर घर झंडा कार्यक्रम में 15 हजार झंडा पटमदा में पहुंचा हैं जिसको सभी घर तक पहुंचाकर फहरवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रतिबंधित कार्य को न करें जिससे अशांति फैले और किसी को भी परेशानी हो. पटमदा थाना के प्रभारी और सीओ निवेदिता नियति भी बैठक में उपस्थित थे. सीओ निवेदिता नियति ने लोगों से अपील किया कि धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचाएं एवं भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं. किसी भी समस्या पर प्रशासन से सीधा संपर्क करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में पटमदा बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज, सीओ चन्द्र शेखर तिवारी, बोड़ाम बीडीओ नाजिया अफरोज, सीओ निवेदिता नियति, पटमदा डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम, कमलपुर प्रभारी विजय सिंह, बोड़ाम प्रभारी शंकर लाकड़ा, मुखिया कृष्णपद सिंह, चंद्र शेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, रामकृष्ण महतो, खादिम अंसारी, मुखिया परमेश्वर सिंह, किशन लाल महतो, नोशाद अंसारी, पंचानन दास, एएसआई नरेश महतो आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम ने दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही