Search

 
 
 

रांचीः आयुष कॉनक्लेव ऑन ट्राइबल हेल्थ पर कार्यक्रम, देशभर से 800 चिकित्सक हुए शामिल

 
Ranchi: एचएमएआई झारखंड और आयुष निदेशालय के द्वारा जनजातीय समाज के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कॉनक्लेव आयोजित किया गया. कार्यक्रम ट्राइबल हेल्थ विषय पर झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी सभागार में हुआ. इसमें देशभर से 800 से ज्यादा आयुष चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं होमियोपैथी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सीएमई में एचएमएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह मौजूद थे. सेमिनार का मुख्य आकर्षण फर्स्ट पैथी आयुष पैथी मैगजीन का विमोचन के साथ झारखंड में बढ़ता आयुष एवं ट्राइबल इलाकों की आनुवंशिक बीमारियां जिनमें एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसिमिया में आयुष चिकित्सा की भूमिका रही. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/the-additional-collector-of-ranchi-visited-the-booths-of-rahe-and-sonahatu-blocks-and-carried-out-the-emerald-verification/">रांची

के अपर समाहर्ता ने राहे और सोनाहातू प्रखंड के बूथों पर जाकर किया पन्ना वेरिफिकेशन

चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

सेमिनार में क्विज प्रतियोगिता एवं क्वेश्चन आवर का कार्यक्रम भी रखा गया. जिसमें चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. आयुष विभाग की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी व टीम द्वारा योगा के आसनों की जानकारी दी गई. सीएमई की अध्यक्षता करते हुए डॉ राजीव कुमार ने कहा कि एचएमएआई झारखंड आयुष निदेशालय झारखंड सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. भविष्य में स्वास्थ्य संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आगे भी करती रहेगी. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, आयुष निदेशक डॉ फजलुस समी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mlas-wife-hoisted-tricolor-at-her-house/">धनबाद

: विधायक की पत्नी ने अपने घर पर फहराया तिरंगा
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही