![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने 5 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी सुनील मछुआ को दोषी करार दिया है. कोर्ट उसकी सजा की बिंदु पर अदालत 29 जुलाई को सुनवाई करेगा. रांची सिविल कोर्ट स्थित पोक्सो की विशेष न्यायालय ने सुनील मछुआ को दोषी करार दिया है. आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. यह घटना वर्ष 2020 की है. प्राथमिकी के मुताबिक सुनील मछुआ ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी हत्या कर शव को कुंए में फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें – रांची: सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन हो सकता है खत्म, पांच बिंदुओं पर बनी सहमति
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply