Search

 
 
 

25 हजार शिक्षकों की बहाली इसी माह, अब कोलकाता के आईजी रजिस्ट्री से ईडी करेगी पूछताछ, बोकारो में चार जगह पर NIA रेड, इंजीनियर पारस का पावर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड के पांच हजार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा. इनके लिए राज्य में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव है. इनमें से 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति इसी माह कर दी जाएगी. ये शिक्षक मई के अंत तक विभिन्न स्कूलों में अध्यापन कार्य करने लगेंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहीं. जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदिप मिश्रा से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. ईडी ने जमीन के जाली दस्तावेज से जुड़े कई सवाल किए. एफआईआर दर्ज नहीं करने संबंधित सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि उन्होंने आईजी रजिस्ट्री को जालसाजी की जानकारी दी थी. अब ईडी कोलकाता के आईजी रजिस्ट्री को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची ऑफिस बुलाएगी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को बोकारो जिले के बोकारो थर्मल और ललपनिया इलाकों में चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी के बाद एनआईए की टीम दो मोबाइल फोन, कुछ रजिस्टर और कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई. छापेमारी का यह सिलसिला करीब चार से नौ घंटे तक चला. ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन सहायक अभियंता पारस कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कर रहा है. जांच तकरीबन दस साल से चल रही है. एसीबी ने वर्ष 2010 में पारस कुमार के खिलाफ कांड संख्या - 40/10 दर्ज किया था जिसकी विशेष वाद संख्या 41/10 है. एसीबी ने इस मामले में वर्ष 2013 में फाइनल फॉर्म (क्लोजर रिपोर्ट) दाखिल किया था. कोर्ट ने उसे रिजेक्ट कर दिया था. साथ ही मामले की दोबारा जांच करने का आदेश दिया पर जांच पूरी नहीं हुई. ऐसे में कहा जा रहा है कि पारस का पावर दिख रहा है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-3.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-3.jpg"

alt="" width="1331" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-2.jpg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-1.jpg"

alt="" width="1343" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5.jpg"

alt="" width="1290" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6.jpg"

alt="" width="1359" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8.jpg"

alt="" width="1600" height="1243" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही