रूस कर सकता है यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला... अमेरिका ने कीव में दूतावास बंद किया...
Moscow : खबर है कि रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला करने जा रहा है. अमेरिका ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास बंद कर दिया है, वहीं तीन देशों नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों को लेकर अलर्ट जारी किया है. कहा है कि रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी लोग जरूरी सामान जमा करके रख लें. साथ ही इन देशों ने अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है. इन तीनों देशों की सीमाएं रूस और यूक्रेन से लगती हैं. जानकारों का कहना है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला किया तो उसका असर इन देशों पर भी पड़ सकता है. बता दें कि यूक्रेन के मिसाइल हमलों के बाद से रूस भड़क गया है. उसने यूक्रेन से कहा है कि अंजाम भुगतने को तैयार रहे. कहा कि अगर हमले बंद नहीं किये, तो परमाणु हथियारों का सामना करने के लिए तैयार रहें.
Leave a Comment