Search

 
 
 

साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Sahibganj : जिला परिवहन पधाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देश पर 22 अगस्त को जवाहार नवोदय विद्यालय साहिबगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों को सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं का कारण, दुर्घटना से बचाव और ट्रैफिक नियमों से अवगत कराया गया. इस मौके पर बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता के ऊपर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. बच्चों के ट्रैफिक नियम के अनुपालन की अहमियत और उपयोगिता समझाई गई. साथ ही परिजन और सगे संबंधियों को भी जागरूक करने को कहा. बच्चों को बताया गया कि यातायात नियम का पालन कर वह एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा कर सकते हैं. साथ ही जिले में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक बन सकते हैं. कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज पराशर सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-inspected-borio-chc-and-banjhi-phc/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने बोरियो सीएचसी और बांझी पीएचसी का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही