Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मिर्ज़ाचौकी थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिला के मिर्जाचौकी थाना परिसर में 5 अगस्त की शाम 5 बजे मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक बीडीओ कनक, सीओ नरेश मुंडा और थाना प्रभारी अशोक प्रसाद के नेतृत्व में हुई. बैठक में मुहर्रम की ताज़िया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और जुलूस के लाइसेंसधारियों से सुझाव भी मांगे गये. मिर्ज़ाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, इसे लेकर हर ज़रूरी इंतज़ाम किये जाएंगे. साथ ही हुड़दंगियों और असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. मौके पर मिर्जाचौकी थाना के एएसआई सिताराम सिंह, सतेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य धनंजय सोरेन, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पीएलवी संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, शंभू जायसवाल, बड़तल्ला मुखिया संजय टुडू, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राम, बद्री भगत, बरकत अंसारी, अब्दुल मलिक, शहादत अंसारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-congressmen-staged-a-sit-in-in-front-of-the-gandhi-statue-shouting-slogans-against-the-modi-government/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने दिया धरना, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ की नारेबाज़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही