Search

 
 
 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा...पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत

 
Washington : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एच आर मैकमास्टर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर बड़ा आरोप लगाया है. मैकमास्टर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मिलीभगत है. मैकमास्टर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान उनके कार्यकाल में व्हाइट हाउस को इस्लामाबाद को सुरक्षा सहयोग मुहैया कराने को लेकर विदेश विभाग और पेंटागन के विरोध का सामना करना पड़ा था.

रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस्लामाबाद को सैन्य सहायता पैकेज देने की योजना बना रहे थे

मैकमास्टर के अनुसार ट्रंप ने पाकिस्तान को तब तक सभी सहायता रोकने का आदेश दिया था, जब तक वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराना बंद नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद तत्कालीन रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस्लामाबाद को एक सैन्य सहायता पैकेज देने की योजना बना रहे थे, जिसमें 15 करोड़ डॉलर से अधिक के बख्तरबंद वाहन शामिल थे.

हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान को मदद रोक दी गयी 

खबरों के अनुसार मैकमास्टर ने ए वार विद आवरसेल्फ : माय टूर ऑफ ड्यूटी इन द ट्रंप व्हाइट हाउस’ नामक पुस्तक में यह टिप्पणियां की हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके हस्तक्षेप के बाद यह मदद रोक दी गयी थी. मैकमास्टर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कई मौकों पर स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक पाकिस्तान उन आतंकवादी संगठनों की मदद करना बंद नहीं कर देता, जो अफगानिस्तान में अफगान, अमेरिकी और गठबंधन सेना के सदस्यों को मार रहे हैं, तब तक उसकी सहायता निलंबित रखी जाये.

ट्रंप ने कहा था...मैं नहीं चाहता कि अब पाकिस्तान को और पैसा दिया जाये

मैकमास्टर ने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदल रहा था. उसकी सरकार ने मैटिस की यात्रा की पूर्व संध्या पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को रिहा कर दिया था, जो किसी अपमान से कम नहीं था. इसके बाद पाकिस्तान में बंधकों से जुड़ी एक घटना ने आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की निर्विवाद मिलीभगत का खुलासा किया था. ट्रंप ने कहा था...मैं नहीं चाहता कि अब पाकिस्तान को और पैसा दिया जाये
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही