Search

 
 
 

एयरपोर्ट विस्तार के लिए सर्वे जारी, मुआवजे की राशि को लेकर है भ्रम का माहौल

 

सर्वे आज हो रहा है तो 2023 के अनुसार दर का हो निर्धारण 

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए हेथु मौजा के गढ्ढा टोली में सर्वे का काम शुरू किया गया है. सर्वे से पहले जून माह में ही सभी को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा गया था. तब नामकुम अंचल द्वारा सर्वे का काम पूरा कर लिए जाने की बात कही गई थी. गढ्ढा टोली के लगभग 150 घरों में मुआवजे की राशि को लेकर गंभीर रूप से चर्चा हो रही है. इससे पूर्व वर्ष 2008 में ही हेथु मौजा के पश्चिम के कई गांवों में सर्वे किया गया था. तब मुआवजे की राशि 78 हजार प्रति डिसमिल की दर से निर्धारित हुई थी. आज 15 वर्ष के बाद भी मुआवजे की राशि में क्या कुछ होगा इसे लेकर स्थानीय परेशान हैं. मुआवजे की राशि निश्चित नहीं होने से कुछ लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि क्या सरकार पिछले वाली राशि ही देगी. वहां पर कई लोगों के आलीशान पक्के मकान हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक साल पहले ही पक्के मकान बनाए हैं. लोगों के बीच इस तरह के भ्रम होने से सरकार से इस बात की गुजारिश कर रहें है कि मुआवजे की राशि जल्द से जल्द निर्धारित हो.

310 एकड़ भूमि का होना है अधिग्रहण

वर्ष 2008-09 में ही राज्य सरकार को 310 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर एयरपोर्ट ऑथोरिटी को देना था. लेकिन काम पूरा नहीं हो सका. इसके बाद कार्गो के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की अवाश्यकता को देखते हुए गढ्ढा टोली के भूमि का अधिग्रहण की योजना तैयार हुई. जिसका सर्वे का काम फिलहाल शुरू है. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत पूर्व में राशि का भुगतान किया गया है. बैंक्वेट हॉल संचालिका अनिता कुमारी ने कहा कि सर्वे का काम अगस्त माह से शुरू हुआ है. ऐसे में वर्ष 2023 के अनुसार मुआवजा राशि निर्धारित होनी चाहिए. 2008 के बाद अधिग्रहण का काम को पूरा होते देख अपने बैंक्वेट हॉल का निर्माण कराया था. मुआवजे की राशि उचित दर पर हो तभी संतुष्टी होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/34-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एयरपोर्ट विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष अजित उरांव ने कहा कि समय के साथ लोगों ने अपने-अपने घरों को बेहतर और सुंदर बनाने में काफी पैसे खर्च कर दिये हैं. अब इस बात को लेकर हल्ला है कि पुराने दर पर मुआवजा राशि का निर्धारण होगा तो ऐसे में सरकार को जल्द से जल्दा राशि सुनिश्चित कर देनी चाहिए, ताकि भ्रम की स्थिति ना बने. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/33-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय निवासी अभिनय कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि देने में कोई गुरहेज नहीं है. गढ्ढाटोली में शुरू से ही मुआवजे की राशि को लेकर कई तरह की बातें हो रही है. राशि को लेकर कई लोगों में तनाव का माहौल बना हुआ है. ऐसे में निश्चित दर का निर्धारण कर जल्द बताया जाना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/32-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही