Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करने सड़क मार्ग से गए और आए भी. इस दौरान रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर तक सड़क पुलिस छावनी में तब्दील रही. पीएम के सड़क मार्ग से निकलने को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ साथ रांची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर रही. रांची से लेकर जमशेदपुर तक सभी इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पीएम के आने जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता सुरक्षा व्यवस्था का कमान खुद संभाले थे. डीजीपी की अगुवाई में एडीजी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी खुद रांची से जमशेदपुर तक फिर जमशेदपुर से रांची तक गए.
हर जगह पुलिस के अधिकारी और जवान थे अलर्ट
पीएम मोदी के सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने की सूचना के बाद से ही रांची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. रांची के नामकुम, बुंडू और तमाड़, वहीं सरायकेला के चौका और चांडिल पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ हर तरफ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई.चांडिल के आगे जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही. रांची से लेकर जमशेदपुर तक सड़क पर हर जगह पुलिस के अधिकारी और जवान अलर्ट दिखे.
पीएम के लौटने तक बना रहा सुरक्षा घेरा
पीएम मोदी जमशेदपुर से रांची जब तक नहीं लौटे तबतक सड़क पर सुरक्षा घेरा बना रहा. गौरतलब है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से रांची से रवाना हुए. पीएम जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित किए. बारिश के कारण पीएम मोदी का रोड शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने कहा, वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे, तुरंत हों चुनाव
Leave a Reply