Search

 
 
 

आदिवासी छात्र संघ का 22 वां स्थापना दिवस, कई आदिवासी मुद्दों को लेकर करेगा आंदोलन

 
Ranchi : आदिवासी छात्र संघ के द्वारा केंद्रीय कार्यालय करमटोली में 22वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने संघ के विभिन्न उपलब्धियों को गिनवाया. साथ ही आदिवासी छात्र संघ ने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा में झारखंड के जितने भी स्वतंत्रता सेनानी, आंदोलनकारी, क्रांतिकारियो के आदमकद प्रतिमा लगाया जाये. वहीं पहली बार महिला आदिवासी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर शुभकामनाएं दी और सरना कोड की मांग करते हुए जल्द इस पर विचार करने की केंद्र सरकार से भी अपील की. पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-japanese-prime-minister-shinzo-abe-dies-was-shot-during-speech/">BIG

BREAKING : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी गयी थी गोली इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/ed-is-interrogating-cms-mla-representative-pankaj-mishra-by-bringing-him-from-uttarakhand-to-delhi-mp-nishikant-dubey-tweeted/">CM

के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को उत्तराखंड से दिल्ली लाकर ईडी कर रही पूछताछ, सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट

08 जुलाई 2000 को हुई थी स्थापना 

बता दें कि आदिवासी छात्र संघ की स्थापना 08 जुलाई 2000 को हुई थी. लोयला हॉस्टल और आदिवासी छात्रावास मिलकर लोयला हॉस्टल पुरुलिया रोड रांची के मैदान में बैठक कर इसकी शुरूआत की गई थी. तब से लेकर आज तक आदिवासी छात्र संघ विभिन्न मांगों को सरकार से लागू कराने के लिए आंदोलन कर रही है. आरक्षण, नौकरी, छात्रवृति सरना धर्म कोड, आदिवासी (ST) की पहचान, सीएनटी एसपीटी का पालन करना सरकार के गलत अफसरों की गलत नीति का विरोध करना आदि विषय छात्र संघ की एजेंडा में रहा है. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-national-lok-adalat-will-be-held-on-august-13/">साहिबगंज

: 13 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जानें कौन- कौन रहे शामिल 

वर्ष 2000 का डोमिसाइल आंदोलन नौकरी में आरक्षण को लेकर आंदोलन, आदिवासी अधिकार को लेने हेतु, आंदोलन सी एन टी एस पी टी को लेकर आंदोलन, बैकलॉग नियुक्त, पेसा कानून को लेकर आंदोलन, चमरा लिंडा को विशुनपुर से विधायक के रूप में जीतवाना, आरक्षण के विरुद्ध शिक्षक बहाली, JPSC SSC का विरोध स्मार्ट सिटी का विरोध, भाषा अधिकार को लेकर आंदोलन आदि उपलब्धि रही है. आज छात्र संघ 14 ज़िलों में सक्रिय है. झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड रहा है. रामगढ, बोकारो, धनबाद, खूंटी सहित सभी ज़िलों में बालक बालिका छात्रावास के लिए भी सरकार से मांग कर रही है. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरॉव, केंद्रीय सचिव डॉ प्रदीप मुंडा, केंद्रीय उपसचिव राजेश सोलंकी, केंद्रीय मिडिया प्रभारी सुमित उरांव, रांची जिला अध्यक्ष राजू उरॉव, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोज उराव, रातू प्रखंड अध्यक्ष रमेश मुंडा, महादेव उरांव, एंव सभी सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/ias-syed-raiyaz-ahmed-suspended-cm-gave-permission/">IAS

सैय्यद रैयाज अहमद सस्पेंड, सीएम ने दी अनुमति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही