Search

 
 
 

सतर्कता जागरुकता सप्ताह : सेल की मेघाहातुबुरु खदान में भव्य समापन समारोह आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh ) :  सतर्कता विभाग सेल, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के सतर्कता अधिकारी सह सहायक महाप्रबंधक सुमित कुमार के नेतृत्व में 4 नवंबर की देर शाम  सतर्कता जागरुकता सप्ताह का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया. यह आयोजन सेल की मेघाहातुबुरु खदान के एचआरडी सेंटर में हुआ. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मेघाहातुबुरु के सीजीएम आर पी सेलबम, विशिष्ट अतिथि सीजीएम एस एस साह, महाप्रबंधक ए के पटनायक, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यों व जिम्मेदारियों का सही समय पर और ईमानदारी से करना चाहिए पूरा 

सीजीएम आर पी सेलबम ने समारोह में कहा कि अपने कार्यों और जिम्मेदारियों का सही समय पर और ईमानदारी से पूरा करें. यह घर के एक आम सदस्य से लेकर सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों के अधिकारी से लेकर कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं पर भी लागू होता है. कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ गलत तरीके से पैसों या अन्य उपहार लेने से नहीं जुड़ा है. बल्कि गलत कार्यों का बढ़ावा देना व सहना भी भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में बड़ा योगदान परिवार का होता है. कहा कि अगर  परिवार के सदस्य कहीं बाहर से पैसे या कीमती वस्तुएं लाते हैं तो परिवार वालों की जिम्मेदारी है कि उनसे पूछे कि यह कहां से और कैसे लाया गया. अगर वह चीजें गलत कार्य करके लाया गया तो उसका विरोध करना चाहिए.

आपात स्थिति में भी धैर्य और कानूनी प्रावधानों व नियमों का पालन कर करें काम 

आर पी सेलबम ने कहा कि कई लोग काफी ईमानदार होते हैं, लेकिन वह काम नहीं करते हैं. ऐसे लोगों से भी संस्थान व लोगों का काम बाधित होता है. कई बार लोगों को आपातकालीन स्थिति में जल्दी काम करना होता है. लेकिन कुछ लोग नियम-कानून को ताक पर रखकर हड़बड़ी में काम करते हैं. जिसकी वजह से वह कभी-कभी निगरानी विभाग के दायरे में फंस जाते हैं. उन्होंने आपात स्थिति में भी धैर्य और कानूनी प्रावधानों व नियमों का पालन कर काम करने की सलाह दी. ताकि आगे चलकर किसी तरह की मुसीबत में ना फंसे.

विभिन्न प्रतियोगिताओं ने इन लोगों ने प्राप्त किया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान 

सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की प्रियोशी पौल, निक्क्षिता देवी व अराध्या नायक (सभी वर्ग 6),  प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल से कंचन साव, अफसर परवीन व ज्योति बिरुवा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं निबंध लेखन में केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की अनवेशा दास, तेजस्व मिश्रा व कोमल कुमारी प्रगति सिंह (सभी वर्ग 9), प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल से भूमि कुमारी (12 वीं), शुभ मिस्टिकार (10 हवीं) और रानी कुमारी (10 वीं) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसी5 तरह क्वीज प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरु से महाप्रबंधक भी के सुमन (प्रथम), उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह व के माझी (द्वितीय) और सहायक महाप्रबंधक के बी बहादुर तृतीय रहे. किरीबुरु खदान से विकास मिश्रा (प्रथम), रमेश कुमार सिन्हा, ए बनवारी व आर के मुंडा (द्वितीय) और आर के यादव तृतीय रहे. इस दौरान दर्जनों सेल अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, महिलाएं आदि मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-19-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही