NewDelhi : 2036 तक भारत की आबादी में युवाओं की हिस्सेदारी घटकर 22.7% पर आ जायेगी. इसका मतलब अगले 15 साल में 100 में 77 लोग उम्रदराज होंगे. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा युवा रहते हैं. सरकारी आंकड़ों के हिसाब से इस समय देश की 27 फीसदी से ज्यादा आबादी युवा है. अब आइए इस खबर पर. युवाओं को लेकर एक सरकारी रिपोर्ट सामने आयी है. रिपोर्ट सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) ने जारी की है. रिपोर्ट यूथ इन इंडिया 2022 के नाम से जारी की गयी है. रिपोर्ट में युवाओं को लेकर आंकड़े दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें-लीना">https://lagatar.in/director-leena-is-not-ready-to-accept-after-the-black-poster-controversy-the-actors-playing-the-role-of-shiv-parvati-were-shown-smoking-cigarettes-by-tweeting/">लीना
मणिमेकलई का नया ट्वीट, शिव-पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों को सिगरेट पीते दिखाया
पुलिस का वीडियो वायरल, नूपुर शर्मा को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को समझा रही है, तू कहना नशे में था, ताकि बच जाओ…
मणिमेकलई का नया ट्वीट, शिव-पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों को सिगरेट पीते दिखाया
2036 तक देश में महज 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी
रिपोर्ट पर नजर डालें तो 2021 तक देश की आबादी 136 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है. इसमें से 27.3% यानी 37.14 करोड़ आबादी युवा है. रिपोर्ट के अनुसार भारत अब बूढ़ा होता जा रहा है. रिपोर्ट कहती है कि 2036 तक देश में महज 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगले 15 साल में भारत में युवाओं की आबादी कम होने लगेगी और बुजुर्गों की आबादी बढ़ने लगेगी. 2036 तक भारत की आबादी में युवाओं की हिस्सेदारी घटकर 22.7% पर आ जाएगी. यानी, अगले 15 साल में 100 से 77 लोग उम्रदराज होंगे. इसे भी पढ़ें-राजस्थान">https://lagatar.in/video-of-rajasthan-police-viral-is-explaining-to-salman-chishti-who-threatened-nupur-sharma-saying-that-you-were-drunk-so-that-you-can-be-saved/">राजस्थानपुलिस का वीडियो वायरल, नूपुर शर्मा को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को समझा रही है, तू कहना नशे में था, ताकि बच जाओ…
Leave a Comment