Pravin Kumar
Ranchi: राज्य के 265 सर्किल में 48192 म्यूटेशन के कुल आवेदन लंबित हैं. इनमें से कई मामले 30 दिनों से अधिक समय से लंबित है. ऐसे मामलों को लेकर विभाग एक्शन में दिख रहा है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 दिन से अधिक समय तक म्यूटेशन और भूमि सीमांकन के आवेदन पेंडिग रहने पर सूबे के 117 अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया है. इनमें रांची जिला के कांके, नगड़ी और रातू अंचल के अंचल अधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा न करने पर संबंधित जिलों के अपर समाहर्ता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.
विभाग की ओर से लिखा गया है कि दाखिल खारिज (म्यूटेशन) एवं सीमांकन के पेंडिंग मामलों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. क्यों नहीं इस परिस्थिति के लिए व्यक्तिगत उदासीनता को उत्तरदायी ठहराया जाये.
इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन ने ट्रेन के साथ जिंदगी का चक्का भी जाम कर दिया
विभाग की ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि आवेदनों का 30 दिनों से अधिक अवधि से लंबित होना चिंताजनक है. जो कि कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है. पूर्व में भी आप को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि इसकी विस्तृत समीक्षा का दोषी पदाधिकारी, कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाये. परंतु आपके द्वारा न ही किसी पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई है. इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अंदर विभाग को समर्पित करें.
2014-15 से राज्य में ऑनलाइन म्यूटेशन सिस्टम है लागू
राज्य के कुछ अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन सिस्टम 2014-15 में ही शुरू किया गया. इसके बाद ही इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था. प्रयोग के तौर पर झारखंड में सबसे पहले रांची जिले के इटकी अंचल से ऑनलाइन म्यूटेशन की शुरुआत 2013 में की गयी थी. फिलहाल राज्य भर में म्यूटेशन के लिए 48192 आवेदन किये गये है, जिसमें लंबित मामलों की सर्वाधिक संख्या हजारीबाग सदर अंचल में है.
इसे भी पढ़ें- राजधानी में नरक-5: वार्ड 35 की बजरा बड़का टोली में रास्ते पर बहता है नाली का पानी
- ऑनलाइन म्यूटेशन सिस्टम चालू होने के बाद से 2014 -15 से राज्य में म्यूटेशन के लिए कुल 747868 आवेदन किये गये, जिनमें 340217 आवेदनों का निष्पादन किया गया. 2014-15 से आज तक 359459 आवेदन भूमि के सही दस्तावेज नहीं होने के कारण खारिज किये गये हैं. इनमें वैसे मामले भी हैं, जिनमें किसी और की जमीन को दूसरे द्वारा बेच दिया गया है या एक ही जमीन की कई बार अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री करा कर म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया गया
राज्य में दाखिल खारिज के मामले हैं लंबित
राज्य के कुल 265 सर्किल में कुल 48192 मामले लटके हुए हैं. जमीन खरीदार म्यूटेशन के लिए अंचल ऑफिस की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन म्यूटेशन के चक्कर में उनकी जमीन का दाखिल-खारिज लटका हुआ है. तकनीकी अड़चन और विभाग के कर्मचारियों के क्रियाकलापों के कारण म्यूटेशन के लंबित मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. विभाग की ओर से रांची जिला के कांके, रातू, नगड़ी के अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया गया है
- जब ऑनलाइन म्यूटेशन की शुरुआत हुई, तो उम्मीदें जगीं कि म्यूटेशन के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो जायेगा. लेकिन ऑनलाइन म्यूटेशन में आ रही तकनीकी अड़चन के कारण म्यूटेशन के लंबित आवेदनों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है. म्यूटेशन के लिए अप्लाई करने के बाद लोगों को सीओ ऑफिस से कोई समय भी नहीं मिलता. इस वजह से आवेदक को यह मालूम नहीं होता कि कब उनकी जमीन का म्यूटेशन होगा.
इसे भी पढ़ें –कोयला तस्करी के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई: झारखंड समेत चार राज्यों में छापेमारी
25 दिनों में होना है म्यूटेशन
- अंचल ऑफिस में आवेदन जमा होने के 25 दिनों के अंदर जमीन का म्यूटेशन हो जाना चाहिए. लेकिन, यह नहीं हो रहा है. सबसे पहले म्यूटेशन से संबंधित आवेदन अंचल ऑफिस में जमा करना होता है. अंचल की ओर से डाटा एंट्री के बाद टोकन जारी किया जाता है. फिर आवेदन संबंधित हल्का कर्मचारी के पास भेजा जाता है. हल्का ऑफिस में जमीन से संबंधित सारे दस्तावेज की जांच होती है. हल्का कर्मचारी की रिपोर्ट सीआइ के पास भेजी जाती है. सीआइ से अप्रूव होते हुए पेपर सीओ के पास आता है. सीओ के हस्ताक्षर के बाद करेक्शन स्लिप जारी किया जाता है. वहीं राज्य के कई अंचलों में पर्याप्त संख्या में इंटरनेट और कंप्यूटर उपलब्ध नहीं होने के कारण म्यूटेशन में दिक्कतें होती हैं.
सूबे में म्यूटेशन के मामले जो 30 दिन से अधिक है पेडिंग
जिला | अंचल | सूबे में म्यूटेशन के मामले कुल आवेदन | तीस दिनों से पेंडिग | 90 दिनों से पेंडिग |
कोडरमा | सदर | 1377 | 0 | 1 |
कोडरमा | सतगावां | 88 | 13 | 0 |
राँची | रातू | 1072 | 93 | 28 |
राँची | नगड़ी | 1324 | 2 | 1 |
राँची | इटकी | 97 | 1 | 1 |
राँची | ओरमांझी | 739 | 7 | 8 |
राँची | काँके | 2637 | 6 | 2 |
गढवा | कांडी | 128 | 29 | 0 |
गढवा | भंडरिया | 6 | 4 | 2 |
गढवा | मझिआँव | 97 | 29 | 0 |
गढ़वा | केतार | 127 | 52 | 0 |
गढ़वा | खरौन्धी | 100 | 21 | 0 |
गढ़वा | नगर उँटारी | 139 | 13 | 0 |
गढ़वा | बरडीहा | 26 | 6 | 0 |
गढ़वा | भवनाथपुर | 75 | 31 | 0 |
गढ़वा | मेराल | 70 | 2 | 1 |
गढ़वा | रंका | 109 | 66 | 0 |
गढ़वा | विशुनपुरा | 54 | 19 | 0 |
गढ़वा | सगमा | 41 | 0 | 0 |
गुमला | गुमला सदर | 303 | 27 | 0 |
गुमला | रायडीह | 41 | 14 | 0 |
गिरिडीह | गिरिडीह | 514 | 71 | 1 |
गिरिडीह | बिरनी | 445 | 13 | 9 |
गिरिडीह | गांवा | 65 | 17 | 1 |
गिरिडीह | तिसरी | 25 | 10 | 0 |
गिरिडीह | सरिया | 205 | 33 | 3 |
चतरा | चतरा | 246 | 16 | 1 |
चतरा | टंडवा | 90 | 11 | 0 |
चतरा | प्रतापपुर | 104 | 10 | 5 |
चतरा | सिमरिया | 83 | 9 | 1 |
चतरा | हंटरगंज | 72 | 14 | 1 |
जामतारा | नारायणपुर | 21 | 15 | 0 |
दुमका | दुमका | 38 | 9 | 0 |
देवघर | देवघर | 323 | 32 | 6 |
देवघर | मोहनपुर | 48 | 14 | 0 |
देवघर | सारठ | 12 | 5 | 0 |
धनबाद | गोविन्दपुर | 2258 | 82 | 3 |
धनबाद | पुर्वी टुण्डी | 157 | 12 | 0 |
धनबाद | बलियापुर | 214 | 87 | 0 |
धनबाद | बाघमारा | 794 | 8 | 9 |
पू. सिंहभूम | डुमरिया | 14 | 10 | 0 |
पलामू | उंटारी रोड | 74 | 14 | 6 |
पलामू | चैनपुर | 395 | 15 | 5 |
पलामू | छतरपुर | 165 | 15 | 0 |
पलामू | नावा बाज़ार | 50 | 44 | 0 |
पलामू | मोहम्मदगंज | 72 | 35 | 2 |
पलामू | लेस्लीगंज | 196 | 23 | 0 |
पलामू | सतबरवा | 63 | 9 | 4 |
पलामू | हैदर नगर | 174 | 10 | 6 |
पलामू | हरिहरगंज | 115 | 15 | 1 |
पलामू | हुसैनाबाद | 297 | 24 | 14 |
पाकुड | पाकुड़ | 1798 | 26 | 11 |
पाकुड | पाकुड़िया | 50 | 11 | 0 |
पाकुड | महेशपुर | 160 | 11 | 11 |
पाकुड | लिट्टीपाड़ा | 2 | 2 | 0 |
पाकुड | हिरणपुर | 19 | 16 | 0 |
बोकारो | गोमिया | 91 | 10 | 0 |
बोकारो | चास | 1864 | 31 | 9 |
बोकारो | जरीडीह | 129 | 10 | 4 |
राँची | बेड़ो | 113 | 11 | 0 |
राँची | बुढ़मू | 274 | 15 | 3 |
राँची | रातू | 1072 | 93 | 28 |
लातेहार | गारु | 8 | 1 | 0 |
लातेहार | चन्दवा | 136 | 2 | 0 |
लातेहार | बरवाडीह | 90 | 12 | 0 |
लातेहार | बारियातू | 31 | 0 | 0 |
लातेहार | बालूमाथ | 258 | 23 | 3 |
लातेहार | मनिका | 15 | 5 | 0 |
लातेहार | महुआड़ांड़ | 37 | 8 | 2 |
लातेहार | लातेहार | 310 | 28 | 2 |
लातेहार | हेरहंज | 25 | 14 | 3 |
साहिबगंज | उधवा | 1012 | 547 | 72 |
साहिबगंज | बरहरवा | 345 | 20 | 1 |
साहिबगंज | राजमहल | 194 | 67 | 6 |
साहिबगंज | साहेबगंज | 56 | 39 | 0 |
हजारीबाग | ईचाक | 164 | 24 | 0 |
हजारीबाग | कटकमदाग | 772 | 68 | 0 |
हजारीबाग | केरेडारी | 171 | 84 | 0 |
हजारीबाग | चुरचू | 40 | 11 | 1 |
हजारीबाग | चल्कुशा | 84 | 15 | 0 |
हजारीबाग | चौपारण | 120 | 7 | 0 |
हजारीबाग | डाड़ी | 31 | 16 | 0 |
हजारीबाग | दारू | 142 | 16 | 1 |
हजारीबाग | पदमा | 146 | 18 | 6 |
हजारीबाग | बरकटठा | 335 | 17 | 14 |
हजारीबाग | बरही | 172 | 41 | 0 |
हजारीबाग | विष्णुगढ़ | 200 | 19 | 0 |
हजारीबाग | सदर | 1954 | 311 | 177 |
इसे भी पढ़ें –ICICI लॉम्बार्ड और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस सौदे को मिली मंजूरी