Ranchi: झारखंड कांग्रेस 3 प्रवक्ताओं ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों को ताक पर रखते हुए उनकी बातों का उल्लंघन किया है. 7 दिसंबर को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने एक पत्र जारी करके सोनिया गांधी का जन्मदिन नहीं मनाने का निर्देश दिया था पत्र में इस बात का जिक्र था कि कोरोना संक्रमण और किसान आंदोलन के वजह से सोनिया गांधी का जन्मदिन नही मनाया जाएगा लेकिन इन सब के बावजूद रांची में प्रदेश प्रवक्ताओं ने न सिर्फ सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया बल्कि केक भो काटा. जानकारी के मुताबिक झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं के द्वारा लगातार प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों की प्रवाह किए बिना कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इतना ही नहीं कई मौकों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और श्रेय लेने के लिए कई बार प्रदेश अध्यक्ष की बातों को भी अनसुना कर दिया.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/News-Lagatar-1.jpg)
इसे भी पढ़ें- हैवानियत की हद – दुमका में पांच बच्चों की मां के साथ 17 दरिंदों ने किया दुष्कर्म
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष था झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा जारी किए गए पत्र में साफ तौर पर यह कहा गया था कि किसान आंदोलन और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा और ना ही किसी तरह का समारोह आयोजित किया जाएगा इतना ही नहीं पत्र में इस बात का भी उल्लेख था कि जन्मदिन के मौके पर केक भी नहीं काटा जाएगा लेकिन कांग्रेस के प्रवक्ता आखिर प्रदेश अध्यक्ष की बात क्यों सुनते कांग्रेस के अंदर खाने यह चर्चा भी जोरों पर है कि झारखंड कांग्रेस के तीन प्रवक्ता पूरी पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी हावी है.
इसे भी देखें-