Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में बुधवार को कर्मों का लेखा-जोखा रखनेवाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ की गई. कायस्त समाज के लोगों ने धनबाद शहर व आसपास के 24 स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. लोगों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. संगत-पंगत ट्रस्ट की ओर से पूजा का शुभारंभ आरके सिन्हा की ओर से किया गया. ट्रस्ट ने गाइडलाइन जारी किया है, जिसमें तीन सदस्य ग्रुप चयनित हुए हैं. पहला सेन्ट्रल कमिटी विनोद नगर, पथराकुल्ही, जगजीवन नगर, कुसुम विहार, वृंदावन कॉलोनी, टुण्डी, सुन्दर पहाड़ी, मंझलाडीह, गोविन्दपुर, कुमारधुबी, मैथन, अग्रसेन भवन, पुराना स्टेशन का रविभूषण श्रीवास्तव. नीरज कुमार विजय कुमार सिन्हा ने भ्रमण किया. दूसरा ग्रुप भूली, कतरास, सिनिडीह, मुनीडीह, झरिया, डिगवाडीह, सुदामडीह, सिंद्री, बाबूडीह, हाउसिंग कॉलोनी है, जहां संजय बख्शी, प्रमोल लाला, राजीव रंजन पूजा समिति के पंडालों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे, जो तीन भागों में होगा. सभी पुरस्कारों का मूल्यांकन मापदंड के आधार पर किया जाएगा. सभी पूजा समिति कमेटी को सम्मानित भी किया जाएगा. पुरस्कार वितरण 3 दिसंबर को विधायक राज सिन्हा, अमितेश सहाय व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उत्सव भवन हीरापुर में किया जाएगा.
सिनीडीह में चित्रगुप्त पूजा में कायस्थों का महाजुटान
Katras : चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा की ओर से सिनीडीह के महेशपुर पंचायत सचिवालय प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा का भव्य का आयोजन किया गया. पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का चितांशों ने स्वागत किया. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थों का महा जुटान हुआ. भगवान चित्रगुप्त को सवा क्विंटल बुंदिया का भोग लगाया गया. समरोह में टुड़ी विद्यायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविद्र पांडेय, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, शिक्षाविद केएन सिंह, डा. उमाशंकर सिंह, उमेश श्रीवास्तव आदि शरीक हुए. आयोजन में पूजा कमेटी के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, महासचिव समीर कुमार लाला, सचिव सुजीत सिन्हा, दिलीप वर्मा, धीरन लाल, बासुकीनाथ लाला, प्रशांत दयाल, ललन किशोर प्रसाद, विनय कुमार सिन्हा, जेएन प्रसाद, ब्रजकिशोर कर्ण, प्रकाश सिन्हा, रंजन कुमार लाला आदि का अहम योगदान रहा.
सिंदरी में विधि-विधान से हुई चित्रगुप्त पूजा
Sindri : सिंदरी में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा उल्लास के साथ हुई. चित्रगुप्त महापरिवार समिति सिंदरी की ओर से चित्रगुप्त मंदिर शहरपुरा और डोमगढ़ में पूजा का आयोजन हुआ. इस मौके पर डॉ सरोज कुमार सिन्हा, कुंदन वर्मा, मदनमोहन प्रसाद श्रीवास्तव, रंजन कुमार, अभिषेक गुंजन, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रवि शंकर प्रसाद, अभिषेक ज्योति सिन्हा, संजीव, अजीत कुमार एवं विनय कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : झरिया में शराब दुकान का ताला तोड़ 4 लाख नकद व कीमती शराब की चोरी