Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने हरा राशन कार्ड के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया था. शुक्रवार को इस शिविर के अंतिम दिन राशन कार्ड और इससे संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया. यह शिविर डीसी छवि रंजन के आदेश के बाद सभी प्रखंडों औऱ शहरी अंचलों में लगाया गया था.
शिविर में विभिन्न प्रखंड और अंचल से नया राशन कार्ड बनाने के लिए 890 आवेदन प्राप्त किये गये. साथ ही पूर्व से निर्गत राशन कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए 1944 आवेदन प्राप्त किये गये. वहीं 258 आवेदन राशन कार्ड में आधार सीडिंग करने के लिए प्राप्त किया गया.
पूरे जिले में 24 जगहों पर लगे थे विशेष शिविर
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रांची जिले में हरा राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाया गया था. सभी ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्र के अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रखंड मुख्यालय में 8 जुलाई 2021 और रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी अंचल कार्यालयों में 9 जुलाई 2021 को यह स्पेशल कैंप लगाया गया.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा में वृन्दाहा जलप्रपात में दो युवक डूबे, NDRF की टीम कर रही तलाश
8 जुलाई को 17 जगहों पर लगाया गया स्पेशल कैंप
- अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय
- बेड़ो प्रखंड मुख्यालय
- बुंडू प्रखंड मुख्यालय
- बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय
- चान्हो प्रखंड मुख्यालय
- इटकी प्रखंड मुख्यालय
- खलारी प्रखंड मुख्यालय
- लापुंग प्रखंड मुख्यालय
- मांडर प्रखंड मुख्यालय
- नगड़ी प्रखंड मुख्यालय
- नामकुम प्रखंड मुख्यालय
- ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय
- राहे प्रखंड मुख्यालय
- रातू प्रखंड मुख्यालय
- सिल्ली प्रखंड मुख्यालय
- सोनहातू प्रखंड मुख्यालय
- तमाड़ प्रखंड मुख्यालय
इसे भी पढ़ें – CM ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, झारक्राफ्ट उत्पादों के लिए नये सिरे से मार्केटिंग स्ट्रैटजी बनाने का दिया निर्देश
9 जुलाई को इन 7 जगहों पर लगाया गया स्पेशल कैंप
- कांके प्रखंड मुख्यालय
- शहर अंचल कार्यालय
- अरगोड़ा अंचल कार्यालय
- हेहल अंचल कार्यालय
- बड़गांई अंचल कार्यालय
- नामकुम अंचल कार्यालय
- नगड़ी अंचल कार्यालय