Ranchi: रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से पूर्व कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त और वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शेखर चौधरी ने मुलाकात की. राजभवन में यह शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस दौरान झारखंड से बतौर राज्यपाल विदा हो रहीं द्रौपदी मुर्मू को हिमांशु शेखर चौधरी ने स्मृति चिन्ह भेंट की. उन्होंने प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार श्याम विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई कलाकृति उपहार स्वरूप राज्यपाल को भेंट की.
राज्यपाल ने कलाकृति को सराहा
इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कलाकृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस उपहार में राज्य की सांस्कृतिक धरोधर का चित्रण है. हिमांशु शेखर चौधरी ने पहले सूचना आयुक्त फिर कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त के पद की जिम्मेवारी निभाई. इस दौरान दौरान राज्यपाल के निर्देशों, मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति उनका विशेष आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें-झारखंड में 16 जुलाई तक कमजोर रह सकता है मॉनसून