Medininagar (Palamu) : सोमवार को यहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में नयी जिला कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से कमल किशोर को जिलाध्यक्ष और लाल बहादुर सिन्हा को महाचिव बनाया गया. वहीं राकेश कुमार सिन्हा को युवा जिला अध्यक्ष , संजय शरण को संगठन मंत्री , अमर कुमार सहाय को कोषाध्यक्ष, शशांक सुमन को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक की अध्यक्षता स्नेह रंजन श्रीवास्तव तथा संचालन संजय राज ने किया. नवनियुक्त अध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपा गयी है,उसे वे बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड राज्य के उपाध्यक्ष एवं प्रमंडल के प्रभारी प्रेम श्रीवास्तव ने पूर्व अध्यक्ष स्नेह रंजन श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें-गढ़वा में सड़क निर्माण योजना: शिलान्यास के आठ माह बाद भी काम शुरू नहीं
सर्वसम्मति से कायस्थों को एकजुट करने का निर्णय
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष पद पर चौथी बार पुनः मनोनयन के लिए राजेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ गुड्डू सिन्हा एवं नौवीं बार पलामू जिला बार काउंसिल के सचिव पद पर निर्वाचित होने के लिए सुबोध कुमार सिन्हा को सम्मानित भी किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से कायस्थों को एकजुट करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अरुणजय नारायण सिन्हा, अनुभव कुमार, सनी श्रीवास्तव, अतुल अखौरी, सुशांत अशोक, गोपाल सिन्हा, सूरज सिन्हा, चंदन सिन्हा, आकाश वर्मा नवीन शरण, नवीन सिन्हा, सुबोध कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.