Dhanbad: झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक जिले में संगठन और संगठनात्मक कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए, झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के प्रत्येक जिले के प्रवास कार्यक्रम के तहत आज धनबाद जिला महानगर का दौरा किया गया. इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों और मोर्चा के जिला अध्यक्ष की बैठक संपन्न हुई.
इसे डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=in.lagatar.com.news
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का संबोधन
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा की, जिस प्रकार संगठन की बैठक राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर की होती है. उसी प्रकार नियमित रूप से शक्ति केंद्र स्तर और बूथ स्तर तक हमेशा होनी चाहिए. सबका साथ सबका विकास के मंत्र को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए. बूथों तक सर्व स्पर्शी भाजपा बनाने का कार्य करेंगे. नए सत्र में हमें जिम्मेवारी मिली है. यह हमारा सौभाग्य है कि, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में हमें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी प्राप्त हुई है. हम संगठन द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुसरण करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे.
राष्ट्रवादी कार्यकर्ता प्रेरणा का श्रोत
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. राष्ट्रवाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है. पार्टी के लिए बूथ की इकाई सबसे महत्वपूर्ण है. क्योंकि बूथ इकाई से कार्यकर्ता का निर्माण होता है. इसलिए सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी भाजपा की झलक बूथों पर होनी चाहिए. सभी लोग नए कार्यकर्ता निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यकर्ता आम जनता के बीच में जायेंगे. और हम परिश्रम पूर्वक अपने कार्यकर्ता का दायित्व निभायेंगे.
इसे भी पढ़ें- पलामू सांसद वीडी राम ने नौसेना के जवान सूरज दुबे की हत्या पर गृह मंत्री व रक्षामंत्री को पत्र लिखा, सीबीआई जांच की मांग