Jamshedpur : राधा गोविन्द सेवा समिति की ओर से कल से एग्रिको मैदान में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कल सुबह 8 बजे मैदान से कलश सह शोभा यात्रा निकलेगी. वहीं कथा वाचक आचार्य हरि जी महाराज आज वृंदावन से जमशेदपुर पहुंचे. टाटानगर स्टेशन पर राधा गोविन्द सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आचार्य का भव्य स्वागत किया. समिति की मुख्य संरक्षक सविता सिन्हा ने बताया कि भागवत कथा का यह दूसरा आयोजन है. 2 मार्च से 8 मार्च तक कथा चलेगी. कथा का वाचन अपराह्न तीन बजे से रात आठ बजे तक होगा. अगले दिन 9 मार्च को महाप्रसाद एवं भोग वितरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा : प्रसिद्ध मुर्गा महादेव में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
कल निकलेगी कलश यात्रा
सविता सिन्हा ने बताया कि भागवत कथा का निमित कल सुबह 8 बजे एग्रिको मैदान से भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी. स्वर्णरेखा नदी से जल लाकर कथास्थल पर विधिवत पूजन किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से कथा सुनने आने की अपील की. इससे पहले आचार्य के टाटानगर स्टेशन पर आगमन के दौरान उनके स्वागत में सविता सिन्हा के अलावे भाजपा नेता लव सिंह, कुश सिंह, सोनू सरदार, राजा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर : महादेवशाल धाम में बाबा भोलेनाथ को 25 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक