Kiriburu : भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रॉयल रेजिडेंसी पाकुड़ में आयोजन किया गया था. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह और संचालन महामंत्री बृज बिहारी शर्मा के ने किया. सर्वप्रथम पूर्व क्षेत्रीय अखिल संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ गणेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह, प्रदेश महामंत्री ब्रिज बिहारी शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकारिणी बैठक प्रारंभ की गई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : खेल प्रशिक्षक श्याम कुमार शर्मा का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
संगठन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण करवाना
बैठक में एसएन सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ संगठन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण करवाना है. इससे सभी श्रमिक सुखमय जीवन यापन कर सकें. बैठक में ठेका मजदूरों और असंगठित मजदूरों के अलावे संगठित मजदूर आंगनबाड़ी, सहिया, साधी, बीटीटी और अन्य मजदूरों को लेकर प्रस्ताव पास हुए. बैठक का समापन 13 मार्च को हुआ. अगली कार्यसमिती की बैठक रजरप्पा रामगढ में करने का निर्णय लिया गया. इसकी जानकारी मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ के मंत्री सह भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिती सदस्य अमित कुमार झा ने दी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : खेल प्रशिक्षक श्याम कुमार शर्मा का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/baithak-12-300x187.jpg?resize=300%2C187&ssl=1)
पूरे झारखंड प्रदेश से लगभग 45 प्रतिनिधि उपस्थित हुए
बैठक में कोल्हान क्षेत्र से मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार सिंह एवं अमित कुमार झा उपस्थित थे. पूरे झारखंड प्रदेश से लगभग 45 प्रतिनिधि उपस्थित हुए. अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश वित सचिव उदय कुमार, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश मंत्री अंगद उपाध्याय, ओम प्रकाश महतो, जिला मंत्री संत सिंह, मोहन महतो, शिव शंकर सिंह, धर्मवीर चौधरी, अमित आनंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू, प्रवीण झा, विनोद कुमार और सदस्य उपस्थित थे.