Patna : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगी और अपने पक्ष पर वोट देने की अपील करेंगी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सभी घटक दलों ने पहले से ही समर्थन जाहिर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई को पटना पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू गांधी मैदान के पास एक होटल में रूकेंगी. पढ़ें – दिल्ली में महंगी हो सकती है ऑटो रिक्शा और टैक्सी की सवारी, किराया बढ़ाने की तैयारी में सरकार
इसे भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इंटर कॉमर्स की स्टेट टॉपर से मिले, साढ़े तीन लाख देने की घोषणा की
जीतन राम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है
द्रौपदी मुर्मू सीएम नीतीश कुमार, एनडीए के घटक दल के नेताओं के अलावा हम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भी मुलाकात करेंगी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह स्वयं प्रस्तावक हैं. ललन सिंह के अलावा जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत ने भी प्रस्तावक की भूमिका निभाई है. बिहार भाजपा में दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी भी प्रस्तावक बनी हैं.
इसे भी पढ़ें – विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला थमा, 2.734 अरब डॉलर बढ़ा कोष, एफसीए भी 2.334 अरब डॉलर बढ़ा
एनडीए के सभी दलों को खुलकर समर्थन देने की बात कह रहे हैं
गौरतलब है कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं हैं. वहीं विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है.राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए के दोनों बड़े दलों भाजपा और जदयू के एक ही विचार हैं. द्रौपदी मुर्मू का बिहार में एनडीए के सभी दलों को खुलकर समर्थन देने की बात कह रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ललन सिंह के लिए की गई खातिरदारी चर्चा का विषय बन गया था. प्रधानमंत्री ने आगे की कुर्सी पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ठीक बगल में ललन सिंह को बिठाया था.
Subscribe
Login
0 Comments