simdega : झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली संगीता और सलीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपना कमाल दिखाया है. शुक्रवार को हुई हॉकी मैच में दोनों ने एक- एक गोल किया. जिससे भारत की टीम ने 5-0 से घाना को पराजित कर दिया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे एवं संगीता कुमारी भी शामिल है. तीनों ही खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन किया. पढ़ें – एलन मस्क ने ट्विटर के खिलाफ दायर किया काउंटर सूट, 17 अक्टूबर से शुरू होगी कानूनी लड़ाई
इसे भी पढ़ें – गुजरात : तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार की जमानत याचिकाओं पर फैसला आज
दो गोल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने किया
शुक्रवार को हुई मैच में भारतीय टीम के 05गोल में से दो गोल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने किया. जिसमें 36 मिनट में संगीता कुमारी ने जबरदस्त फील्ड गोलकर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई, वहीं 56 मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक फील्ड गोल कर भारत को 5-0 से जीत दिला दी.
इसे भी पढ़ें – रोहतास : भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को एनआईए ने किया गिरफ्तार
भारत का दूसरा मैच 30जुलाई को होगा
दोनों ही खिलाड़ियों के खेल देखकर कमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर ने बार-बार झारखंड और सिमडेगा का नाम दोहराया. स्टेडियम में मौजूद लोग दोनों खिलाड़ियों के खेल के कायल हो गये. भारत का दूसरा मैच 30जुलाई वेल्स के साथ रात्रि 11:30 बजे से है. भारतीय टीम के विजयी होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,मनोज कोनबेगी, सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 571.56 अरब डॉलर रह गया कोष, गोल्ड रिजर्व 14.5 करोड़ डॉलर बढ़ा