Hazaribagh: भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष को तिरंगा सौंपा गया. इस मौके पर 22 मंडलों के अध्यक्ष अटल भवन पहुंचे. उन्होंने जिलाध्यक्ष से तिरंगा झंडा लिया.
अशोक यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी लोग अपने घरों में अवश्य लगाएं. साथ ही अन्य लोगों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर पूर्वी मंडल प्रभारी अनिल मिश्रा ने कहा कि देश की आन-बान और शान के लिए हर एक नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें. वहीं भाजपा परिवार की ओर से विभिन्न मार्गों से होते हुए तिरंगा के साथ प्रभातफेरी निकाली गई. इस दौरान सभी भाजपाइयों ने पूरे हजारीबाग का भ्रमण करते हुए जिला परिषद चौक पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया.
इसे भी पढ़ें- मेक्सिकन राष्ट्रपति ने कहा, युद्ध रोकने के लिए कमीशन बने, इसमें भारतीय पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस, UN चीफ शामिल हों
इस अवसर पर उदय भान नारायण सिंह, बटेश्वर प्रसाद मेहता, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, विवेकानंद सिंह, सुनील साहू, ज्योति सिन्हा गुड्डू, अविनाश कुमार, पवन गुप्ता, अजय प्रजापति, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, विवेकानंद सिंह, सुनील साहू, ऋषि शर्मा, रामजी गुप्ता, आनंद सिंह, संजय कुमार टिंकू, पवन वर्मा, दर्पण कुमार, अनमोल, राजीव गुप्ता, दिनेश खंडेलवाल, अमित कुमार, नारायण, विनोद भगत, अविनाश दुबे, दीपक गुप्ता, विवेक बाल्मीकि, अमन कुमार, विनीत जैन, रंजन रजक, सुमन सहाय, शिव प्रजापति, रितेश सिंह, रितेश खंडेलवाल, दीपक कुमार, मुकुंद साव, हिमांशु सिन्हा, बंधन यादव, इंद्रभूषण, प्रयाग तुरी, किशोर राणा, सुरेश साव, मुकेश सिन्हा और गणेश यादव मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- कर लें काला जादू, जनता विश्वास नहीं करेगी,कांग्रेस के काले कपडों पर बरसे PM मोदी, जयराम रमेश ने किया पलटवार